कन्नौज: पूर्वी सतौरा में निजी जमीन पर सरकारी निर्माण का आरोप, महिला ने डीएम कार्यालय में लगाई गुहार
कन्नौज के पूर्वी सतौरा निवासी महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में गुहार लगाई है। शुक्रवार को महिला की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में उसकी जमीन पर सरकारी निर्माण का आरोप लगाया गया। प्रधान व ठेकेदार पर जबरिया गलत नक्शा पेश कर निर्माण का आरोप है। महिला के मुताबिक यह जमीन उसके स्वर्गीय पति शेर सिंह के नाम है, जिसको सरकारी बताया जा रहा है।