कन्नौज: तालग्राम में टोल कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव: एएसपी संसार सिंह
तालग्राम पुलिस द्वारा टोल कर्मियों के साथ अभद्रता करने के मामले में कार्रवाई हुई है। एएसपी संसार सिंह ने मामले को लेकर बताया कि सीओ सिटी कमलेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। टोल कर्मियों की शिकायत पर सिपाही धर्मवीर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।