पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में जनसूराज नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा, प्रशांत किशोर को 2 साल पहले वैनिटी वैन गिफ्ट में मिली थी
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार की शाम 5:00 बजे से गांधी मैदान में BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हैं। वहीं प्रशांत किशोर के लिए गांधी मैदान में वैनिटी वैन भी खड़ी की गई है जिसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इसे लेकर शनिवार दोपहर 2:30 बजे नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि यह वैनिटी वैन 2 साल पहले प्रशांत किशोर को गिफ्ट में मिली थी।