पटना ग्रामीण: पटना में BPSC की 70वीं पीटी परीक्षा के बाद छात्रों ने कहा, री-एग्जाम की ज़रूरत नहीं
BPSC अभ्यर्थियों के विरोध के बावजूद बापू परीक्षा सेंटर पर जितने भी अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी उन सभी अभ्यार्थियों की पुनः परीक्षा शनिवार को हुई है। वहीं शनिवार दोपहर 2:30 बजे परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि क्वेश्चन का लेवल पहले की तरह ही था। मौके पर अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि री एग्जाम की जरूरत अब नहीं है।