बक्सर: सदर अस्पताल के गेट पर युवा कांग्रेस का जारी धरना चौथे दिन सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद हुआ संपन्न
Buxar, Buxar | Dec 21, 2024 युवा कांग्रेस द्वारा सदर अस्पताल गेट पर पिछले 18 दिसंबर से जारी धरना शनिवार को अपराह्न 3:00 बजे संपन्न हो गया। इसके पूर्व सिविल सर्जन बक्सर डॉक्टर गिरीश शंकर धरना स्थल पर पहुंचकर धरना में शामिल लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन के स्तर से होने वाले कार्यों पर शीघ्र ही अमल की जाएगी।