मधेपुरा: मधुबनी में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होंगे मधेपुरा के सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता, तैयारी के लिए हुई बैठक
आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाग लेने के लिए मधेपुरा से सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता रवाना होंगे। इस सिलसिले में बुधवार को दोपहर एक बजे मधेपुरा स्थित जदयू कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष रमेश ऋषिदेव ने की। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह सभा ऐतिहासिक होगी।