जमुई: आढ़ा आँगनबाड़ी में बिना सूचना पोषाहार राशि बंद, सेविका इंद्रा देवी ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Aug 1, 2025 जिले के ई नगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत आढा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 पलसा बुजुर्ग की सेविका इंद्रा देवी ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम श्री नवीन को एक आवेदन सौंपते हुए पोषाहार राशि बिना सूचना के बंद किए जाने की शिकायत की है।