जमुई: मूसलाधार बारिश से जमुई के सदर अस्पताल परिसर में पानी भरा, आने जाने में हो रही परेशानी
Jamui, Jamui | Aug 1, 2025 गुरुवार की देर रात से जमुई जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह 11 बजे सदर अस्पताल परिसर में पानी भर गया है। इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी बीमार मरीज इसी गंदे पानी में से होकर अस्पताल पहुंच रहे थे।