जमुई: तिलकपुर गांव में टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से मवेशी की हुई मौत, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Aug 1, 2025 तिलकपुर गांव में पूर्व से गिरे 11 हज़ार वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे केदार यादव के भैंस की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बाल- बाल बच गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा डायल 112 की पुलिस टीम और बिजली विभाग को दी गई, लेकिन कर्मी काफी देर के बाद पहुंचे। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।