जमुई: भगवाना आहर में एक युवक डूबा, ग्रामीणों ने चार घंटे खोजने के बाद भी नहीं पाया युवक; उमड़ी लोगों की भीड़
Jamui, Jamui | Aug 1, 2025 भगवाना आहर में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे पैर फिसलने से एक युवक डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणों के द्वारा काफी देर तक ढूंढा गया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। आहार की गहराई ज्यादा होने की वजह से चार घंटे यानि दोपहर 2:00 बजे के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की है।