जमुई: शौच करने गया युवक भगवना आहर में डूबा, 4 घंटे की खोज के बाद मिला शव
Jamui, Jamui | Aug 1, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। भगवना आहर में शौच करने गए 32 वर्षीय गिरीश पासवान का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। जिसका शव चार घंटे बाद स्थानीय लोगों द्वारा निकाला गया। मृतक कि पहचान सदर प्रखंड के अगहरा निवासी 32 वर्षीय ग्रीश कुमार के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे के आसपास हुई।