कानपुर: व्यापारी को थर्ड डिग्री देने वाले दरोगा के विरुद्ध नौबस्ता थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,एसीपी ने दी जानकारी
नौबस्ता में व्यापारी रितिक गुप्ता को थर्ड डिग्री वाले देने वाले उप निरीक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी नौबस्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी द्वारा शिकायत की गई थी कि उसको थाने में बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई, इसके बाद जांच की गई तो प्रथम दृष्टि में दोषी पाए जाने पर उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।