लखीसराय: लखीसराय के सदर अस्पताल मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी, स्थिति चिंताजनक
सदर अस्पताल के सामने लखीसराय मुख्य मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति ने एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसे सदर अस्पताल में गार्ड सुपरवाइजर रवि कुमार के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल शुक्रवार की दोपहर 12:44 पर लाया गया। वृद्ध की पहचान शहर के नया बाजार गोसाई टोला निवासी पुना मोदी के पुत्र भीमसेन मोदी के रूप में की गई।