लखीसराय: मानो इंग्लिश गांव सहित जिले में 6 जगहों पर छापेमारी, उत्पाद पुलिस ने 2 तस्कर और 8 शराबी गिरफ्तार किए
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शुक्रवार की अपराह्न 4:16 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस ने जिले में विभिन्न जगहों से 2 शराब तस्कर एवं 8 शराबी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने मानो इंग्लिश गांव से 12 लीटर 750 मिली लीटर विदेशी शराब के साथ चंदू बिंद को तथा किउल रेलवे स्टेशन के बाहर से 2 L 250 ML विदेशी शराब के साथ नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है.