लखीसराय: रसोईया संघ ने नया बाजार से जिला मुख्यालय तक 11 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया
शहर के नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान परिसर से बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार की दोपहर 2:32 पर शहर में प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। रसोईया दीदी को 1650 रुपए प्रतिमाह भुगतान वेतन में बढ़ोतरी एवं सरकारी कर्मी का दर्जा एवं अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।