लखीसराय: बड़हिया नगर परिषद में 10 स्वच्छता साथियों को नियुक्ति पत्र दिए गए
गुरुवार के पूर्वाह्न 11:30 बजे बड़हिया नगर परिषद कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर 10 स्वच्छता साथी को नियुक्ति पत्र दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य पार्षद डेजी कुमारी के अलावा स्वच्छता पदाधिकारी राकेश कुमार, सिटी मैनेजर अनुप्रिया रानी आदि मौजूद रहे. इसके लिए 22 लोगों द्वारा आवेदन किया गया था. 28 जनवरी को हुए साक्षात्कार में 18 लोग शामिल हुए थे.