लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर में डीएम ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के विशेष शिविर के लिए जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
जिलामुख्यालय परिसर स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी हेतु डीएम के द्वारा जागरूकता रथ को गुरुवार की दोपहर 12:05 पर हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया। समाज कल्याण विभाग सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन योजना एवं अनुदान योजना का विशेष शिविर का आयोजन 19 मार्च आगामी 28 मार्च तक प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा।