लखीसराय: UDID कार्ड को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए जिला मुख्यालय परिसर से डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
जिलामुख्यालय परिसर स्थित UDIDकार्ड के विशेष शिविर के आयोजन को लेकर जागरूकता रथ को डीएम के द्वारा गुरुवार की दोपहर 12:10 पर वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग लखीसराय के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए UDIDकार्ड बनाने एवं नए दिव्यंगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन 20 मार्च से 29 मार्च तक किया जा रहा।