जहानाबाद: NH83 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसी बीच रविवार की दोपहर 3 बजे NH83 पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया घायल युवक कार्तिक कुमार कुम्हवा का रहने वाला है और नई बाइक को देखने शुरू हो गया था शोरूम से लौट रहा था। तभी ये हादसा हो गया।