परैया: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोपी पति मरांची टोला झाखड़ा बिगहा से गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Paraiya, Gaya | May 9, 2026 मरांची टोला झाखड़ा बिगहा से पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपि पति शंभू यादव को गिरफ्तार किया है। शंभू पर अपनी पत्नी को जहर देकर हत्या करने का आरोप है। जिसकी प्राथमिकी खिजरसराय थाना क्षेत्र के बनारसी बिगहा निवासी बिरेन्द्र यादव ने परैया थाना में दर्ज कराई थी। FIR में उन्होंने बताया कि पुत्री अंजलि कुमारी को ससुराल वालों ने जहर देकर मार दिया।