भीलवाड़ा: बौद्धिक दिव्यांग एवं दृष्टिहीन बच्चों के लिए आयोजित किया गया ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा बौद्धिक दिव्यांग एवं दृष्टिहीन बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट,गिफ्ट पैकिंग करना, सिलाई, जिमनास्टिक और संगीत सिखाया जा रहा है| आर्ट एंड क्राफ्ट में वेस्ट कांच की बोतल, वेस्ट आइसक्रीम की डिब्बियों को सजाकर उन्हें पेन स्टैंड बनाया।