Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
rewaribreaking
गोल्ड मेडल विजेता#कमलजीत#रेवाड़ी पहुंचे#सुलखा में होगा भव्य स्वागत
Rewari, Rewari
| Oct 2, 2026
#कमलजीत#रेवाड़ी
#सुलखा
MORE NEWS
गोल्ड मेडल विजेता#कमलजीत#रेवाड़ी पहुंचे#सुलखा में होगा भव्य स्वागत
Rewari, Rewari | Oct 2, 2026
गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर दूसरे दिन भी रेड आबकारी विभाग की टीम ने जीएसटी रिकॉर्ड की जांच की रेवाड़ी ब्रेकिंग:- गत बुधवार को रामगढ़ रोड पर हुई गुटखा-पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर लगातार दूसरे दिन रेड की गई। इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने रेड करते हुए फैक्ट्री का रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए देर सायं रेड को अंजाम दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आबकारी विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई थी। सीएम फ्लाइंग ने एक आबकारी निरीक्षक के पति की फैक्ट्री पर रेड की थी। फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस मई माह में ही खत्म हो गया था। सीएम फ्लाइंग ने अनाधिकृत निर्माण को देखते हुए डीटीपी की टीम को भी मौके पर बुलाया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हवाले लगभग 7 क्विंटल कच्चा व तैयार माल किया गया था। बिजली निगम व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया था। वीरवार सायं आबकारी विभाग के अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापा मारकर बिक्री का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। देर शाम तक टीम जांच में लगी हुई थी। जांच की अनुमति रोहतक रेंज के आयुक्त की ओर से दी गई थी।
Rewari, Rewari | Oct 2, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के मार्गदर्शन में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेवाड़ी स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्री तिरुपति बालाजी मेडिकल एजेंसी, रेवाड़ी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को फल एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त माजरा श्योराज में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अधिकारों की सुरक्षा करना, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना तथा उनके सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा एवं भेदभाव को समाप्त कर उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रविंद्र अग्रवाल, संचालक भी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा के लिए हरसंभव विधिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया। ------
Rewari, Rewari | Oct 2, 2026
रेवाड़ी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी: साइबर थाना पुलिस ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों तथा रेलकर्मियों को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स "सतर्कता और सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार" पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने तथा आमजन और कामकाजी लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस द्वारा निरंतर विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह की टीम ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां मौजूद यात्रियों तथा रेलकर्मियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों व उनसे बचाव के उपायों बारे विस्तार से जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना से पीएसआई मनोज तथा एचसी हरिओम ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक व डिजिटल युग में साइबर अपराधी रोजाना ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। थोड़ी सी असावधानी, अनभिज्ञता या लालच के कारण लोग अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी और आसान माध्यम केवल सतर्कता और जागरूकता ही है। पुलिस टीम ने यात्रियों को साइबर अपराध के प्रमुख तरीकों एवं सावधानियों से अवगत कराया: ओटीपी व यूपीआई पिन (OTP & UPI PIN): अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाता संख्या या एटीएम का सीवीवी (CVV) किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। डिजिटल अरेस्ट व फर्जी पुलिस कॉल: यदि कोई व्यक्ति फोन करके खुद को पुलिस, सीबीआई, कस्टम या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराए या 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकी दे, तो घबराएं नहीं। तुरंत फोन काटें और स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पार्ट-टाइम जॉब व इन्वेस्टमेंट फ्रॉड: टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर घर बैठे ज्यादा कमाई या शेयर बाजार में कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देने वाले विज्ञापनों व लिंक्स से दूर रहें। फर्जी एपीके फाइल (APK Files) व संदिग्ध लिंक: किसी भी अनजान नंबर से आए व्हाट्सएप मैसेज, एसएमएस या ईमेल पर दिए गए लिंक या एपीके फाइल (.apk) को डाउनलोड न करें। इनसे आपका फोन हैक हो सकता है। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें यह काम: रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल दर्ज कराएं या भारत सरकार के वेब पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को फ्रीज कराने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा नागरिक अपने नजदीकी थाना या रेवाड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में संपर्क कर सकते हैं।
Rewari, Rewari | Oct 2, 2026
एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान निरंतर जारी। -नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे मुक्त रेवाड़ी” अभियान शुरू किया हुआ है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस द्वारा स्वामी उमा भारती स्कूल रेवाड़ी में एक नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर, कृष्णा नगर रेवाड़ी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नशे के कारण होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। नुक्कड़ नाटक में छात्राओं मनीषा, किस्मत, मोनिका, आरती, दीक्षा और मोहिनी ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर विद्यार्थियों को बताया कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे के कारण परिवारों में तनाव, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं। छात्राओं ने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में स्वामी उमा भारती स्कूल के प्रिंसिपल श्री दीवान सिंह, वाइस प्रिंसिपल कमलेश भारती, मोनिका पंडित,पूनम भारद्वाज,अनुज नारंग,महेश गर्ग,मलखान सिंह,कुसुम लता,मोनिका नरूला,मोनिका यादव,यशपाल,संध्या,सुनीता देवी,महिमा,निर्मल यादव,पूनम यादव,आर्य सैनी और थाना शहर पुलिस की टीम मौजूद रही । पुलिस अधिकारियों और कार्यक्रम में शामिल टीम ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए नशे का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उपस्थित विद्यार्थियों ने भी नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थियों व स्कुल स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक को ध्यानपूर्वक देखा और छात्राओं द्वारा दिए गए संदेश की सराहना की। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
Rewari, Rewari | Oct 2, 2026
गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर दूसरे दिन भी रेड आबकारी विभाग की टीम ने जीएसटी रिकॉर्ड जांच रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार गत बुधवार को रामगढ़ रोड पर हुई गुटखा-पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर लगातार दूसरे दिन रेड की गई। इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने रेड करते हुए फैक्ट्री का रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए देर सायं रेड को अंजाम दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आबकारी विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई थी। सीएम फ्लाइंग ने एक आबकारी निरीक्षक के पति की फैक्ट्री पर रेड की थी। फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस मई माह में ही खत्म हो गया था। सीएम फ्लाइंग ने अनाधिकृत निर्माण को देखते हुए डीटीपी की टीम को भी मौके पर बुलाया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हवाले लगभग 7 क्विंटल कच्चा व तैयार माल किया गया था। बिजली निगम व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया था। वीरवार सायं आबकारी विभाग के अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापा मारकर बिक्री का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। देर शाम तक टीम जांच में लगी हुई थी। जांच की अनुमति रोहतक रेंज के आयुक्त की ओर से दी गई थी।
Rewari, Rewari | Oct 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के मार्गदर्शन में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेवाड़ी स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्री तिरुपति बालाजी मेडिकल एजेंसी, रेवाड़ी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को फल एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त माजरा श्योराज में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अधिकारों की सुरक्षा करना, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना तथा उनके सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा एवं भेदभाव को समाप्त कर उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रविंद्र अग्रवाल, संचालक भी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा के लिए हरसंभव विधिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया। ------
Rewari, Rewari | Oct 1, 2026
गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर दूसरे दिन भी रेड आबकारी विभाग की टीम ने जीएसटी रिकॉर्ड की जांच की रेवाड़ी ब्रेकिंग:- गत बुधवार को रामगढ़ रोड पर हुई गुटखा-पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर लगातार दूसरे दिन रेड की गई। इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने रेड करते हुए फैक्ट्री का रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए देर सायं रेड को अंजाम दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आबकारी विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई थी। सीएम फ्लाइंग ने एक आबकारी निरीक्षक के पति की फैक्ट्री पर रेड की थी। फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस मई माह में ही खत्म हो गया था। सीएम फ्लाइंग ने अनाधिकृत निर्माण को देखते हुए डीटीपी की टीम को भी मौके पर बुलाया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हवाले लगभग 7 क्विंटल कच्चा व तैयार माल किया गया था। बिजली निगम व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया था। वीरवार सायं आबकारी विभाग के अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापा मारकर बिक्री का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। देर शाम तक टीम जांच में लगी हुई थी। जांच की अनुमति रोहतक रेंज के आयुक्त की ओर से दी गई थी।
Rewari, Rewari | Oct 1, 2026
गोल्ड मेडल विजेता#कमलजीत#रेवाड़ी पहुंचे#सुलखा में होगा भव्य स्वागत - Rewari News