खरसिया: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, खरसिया पुलिस ने आरोपी को उसके मामा के घर से दबोचा
अभियान संवेदना के तहत खरसिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया