डीएम का कॉलर पकड़ा, चप्पल से मारने आई महिला; ASI के गोलीकांड से मधुबनी में गुस्साई भीड़ का विडियो वायरल
बिहार के मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ में पुलिस एएसआई के गोलीकांड से स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने अशोक यादव नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, गोलीकांड में एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा जब मंगलवार को मौके पर पहुंचे, तो मृतक के परिवार की एक महिला का आक्रोश जिलाधिकारी पर फूट पड़ा। महिला ने डीएम का कॉलर पकड़ लिया और चप्पल उतारकर उन्हें मारने की कोशिश करने लगी। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
#MadhubaniNews #viralreels
Kasya, Kushinagar | Nov 4, 2026