इस्लामपुर: इस्लामपुर में खुशी: भाजपा नेता वीरेंद्र गोप के पुत्र अमृत सेना में लेफ्टिनेंट बने
प्रखंड क्षेत्र के तहबल विगहा गांव निवासी भाजपा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र गोप के पुत्र अमृत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण पूरा कर सेना में अधिकारी बनने वाले अमित को परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।