साहिबगंज: पुलिस ने साहेबगंज नगर थाना क्षेत्र की नॉर्थ कॉलोनी के रास्ते से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
साहेबगंज नगर थाना क्षेत्र की नॉर्थ कॉलोनी के रास्ते से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को टाइगर फोर्स के जवानों ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पूर्व में बाखरपुर थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी राजा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।