साहिबगंज: मालदा रेलमंडल के DRM विकास चौबे ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए कई दिशानिर्देश
गुरुवार को मालदा रेलमंडल के DRM विकास चौबे साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहाँ उन्होंने पैनल केबिन कम इंटरलॉकिंग सिस्टम विभाग में ऑपरेटिंग की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने क्रू बुकिंग लॉबी का जायजा लेते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लेकर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।