भोरे: चौबरिया टोला तीन मुहानी पर पुलिस की छापेमारी, शराब तस्कर बोरा फेंक भागे, पहचान कर मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत चौबरिया टोला तीन मोहनी के पास पुलिस ने छापेमारी कर 72 लीटर यूपी निर्मित अवैध देशी शराब जप्त कर ली है। हालांकि पुलिस को देखते ही बाइक सवार तो तस्कर बोरा फेंक कर भागने में सफल हो गए। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से यूपी की तरफ से शराब लेकर आ रहे हैं।