चायल: आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बना तालाब, नौनिहालों की सुरक्षा पर सवाल, दुर्गापुर में जलभराव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण चिंतित
नेवादा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों बदहाली का शिकार है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे केंद्र परिसर में बारिश का पानी भरा होने से पूरा परिसर तालाब में तब्दील नजर आया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता है।BDO ने कहा जल्द होगी समस्या दूर!