ताखा: ताखा से बड़ी खबर, स्कूल बंद किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामीण सड़क पर उतरे
Takha, Etawah | Sep 5, 2026 इटावा के ताखा से बड़ी खबर सामने आई है! स्कूल बंद किए जाने के विरोध में *समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामीण सड़क पर उतर आए।* ताखा क्षेत्र के *नंगला जिंद में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को दोबारा खोलने की मांग* को लेकर विधायक प्रतिनिधि *ध्रुव यादव* के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया।