बिसौली: बिसौली में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं की राय से होगा जिलाध्यक्ष का चयन
Bisauli, Budaun | Aug 12, 2026 बिसौली नगर की अग्रवाल धर्मशाला में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुशीला कोरी के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक राजपाल खरोला मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।