सुप्पी: मसहा गांव में चोरों ने किराना दुकान को निशाना बनाया, रिफाइन समेत सामान चोरी
सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड अंतर्गत मसहा गांव में चोरों ने संजय कुमार की किराना दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया।