सीतामढ़ी।सुप्पी थाना क्षेत्र के राम नगर ग्राम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की दर्दनाक घटना सामने आई है। समारोह के दौरान चली गोली से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रौशन कुमार, पिता रविंद्र शाह के रूप में हुई है।