परबतसर: दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले में पीलवा पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
दहेज के लिए अपनी ही पत्नी की हत्या करने के मामले में पीलवा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पैसों की डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या को अंजाम दिया।