परबतसर: पीड़िता को अगवा कर चार दिनों तक लगातार बलात्कार करने के मामले में पीलवा पुलिस ने किया आरोपी की गिरफ्तार
बलात्कार के प्रकरण में पीलवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हो बताया की प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे पहले अगवा किया उसके बाद चार दिनों तक लगातार बलात्कार किया। बलात्कार के बाद वह उसे छोड़कर चला गया। पुलिस ने आरोपी जगदेव को गिरफ्तार किया है।