परबतसर: परबतसर क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने बनाए भाजपा के नए सदस्य, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
परबतसर क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर रजनी गावड़िया ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्य बनाएं। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री नवनील गौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गावड़िया ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।