पाली: बछलापुर निवासी महिलाओं का आरोप, DJ संचालक एवं उसके साथियों द्वारा की गई अभद्रता के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
Pali, Lalitpur | May 2, 2026 ग्राम बछलापुर निवासी महिलाओं ने शनिवार दोपहर के समय जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2 दिन पूर्व गांव में एक डीजे संचालक एवं उसके साथियों द्वारा गांव की लगभग 8 महिलाओं के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की गई थी। उक्त मामले में घटना के लगभग दो दिन बीतने के बावजूद अभी तक दोषियों पर कोई उचित कार्यवाही सुनिश्चित नहीं हुई है।