फर्रुखाबाद: ट्रांसफार्मर फटने से लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख, एक दर्जन बाइकें खाक, लाखों का हुआ नुकसान, वीडियो वायरल
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर के नीचे संचालित तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में खड़ी करीब एक दर्जन बाइकें जलकर राख हो गईं, जबकि दो सब्जी की दुकानों में रखा सामान भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। वहीं भीषण आग लगने का