सामरी कुसमी: कलेक्टर ने हरित बलरामपुर की ओर कदम बढ़ाने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लोगों से की अपील
कुसमी सामरी गुरुवार जिले को हरित और पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि 15 जून से वर्षा ऋतु की शुरुआत हो चुकी है, जो पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने खेतों की मेड़, घरों के आसपास एवं खाली स्थानों पर पेड़ लगाए