बहराइच: अग्रसेन चौराहा के पास स्थित मौलवीबाग कब्रिस्तान में नाले का गंदा पानी पहुंचने से लोगों ने जताई नाराज़गी
शहर के मौलवी बाग कब्रिस्तान में नालों का गंदा पानी पहुंचने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कब्रिस्तान के दोनों ओर से नाले गुजर रहे हैं, जिनका गंदा पानी लगातार कब्रिस्तान परिसर में प्रवेश कर रहा है और कब्रों तक पहुंच रहा है। गुरुवार को कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने बताया कि इसको लेकर जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन समाधान नहीं हुआ है।