दादरी: सेक्टर-12 में पीजी के कमरे से कीमती सामान चुरा कर चोर मौके से फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-12 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीजी के कमरे से चोर कीमती सामान चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है की घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।