मलिहाबाद: दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में मस्जिद के पास खड़ी बाइक हुई चोरी पुलिस से की गई लिखित शिकायत
थाना दुबग्गा अंतर्गत क्षेत्र में चोरों ने मस्जिद के पास खड़ी बाइक पर हाथ साफ किया। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत की है और पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। चोरों के द्वारा बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया गया जिसके बाद मामले में लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय से दुबग्गा पुलिस को एक्शन लिए जाने का निर्देश जारी किया गया।