मलिहाबाद: लखनऊ नगर निगम ने अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ शहर में अलग-अलग जगह पर चलाया अभियान, मुख्यालय से साझा की गई जानकारी
लखनऊ नगर निगम में अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 21 यूनीपोल, 10 बस शेल्टर, 21 ट्रैफिक आईलैण्ड, 18 चौराहों से विज्ञापन सामग्री, 15 PWD की गैण्ट्री से विज्ञापन फ्लैक्स व 10 पुलिस बूथ से विज्ञापन फ्लैक्स जब्त किए गए और 8 एजेन्सियों से रू 1,77,000 नगर निगम प्रचार निधि कोष में जमा कराया गया।