मलिहाबाद: फतेहनगर में आम के बाग के बगल में आग लगाने से झुलसे हरे भरे पेड़, पुलिस से की गई शिकायत
मलिहाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में फतेहनगर में आम के बाग के बगल में खेत में आग लगाए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद आम के बाग के हरे-भरे पेड़ भी झुलस गए। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है और पुलिस इस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय से मलिहाबाद पुलिस को मामले में एक्शन लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।