मलिहाबाद: DM ने अपने कार्यालय से लोगों से 20 मई को निर्भीक होकर मतदान की अपील की, कहा- पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेंगे उपलब्ध
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर लोगों को संदेश साझा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 20 में को सभी लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी उपलब्ध रहेंगे। लोग अपने बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का इस्तेमाल करें और मतदान प्रतिशत बढाएं।