मलिहाबाद: बेसिक विद्यालय रहीमाबाद समेत कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी, मातहतों को दिए दिशा-निर्देश
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीसीपी के द्वारा रहीमाबाद बेसिक विद्यालय समेत तमाम बूथों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने को कहा। इस दौरान तमाम व्यवस्थाओं को भी बूथों पर चेक किया गया। कहा गया कि वोट डालने वाले लोगों को कोई भी असुविधान न होने पाए।