मलिहाबाद: पारा थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर दबंगों ने ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा
पारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में दबंगों के द्वारा बेरहमी से ट्रक चालक की पिटाई का मामला सामने आया। बीच सड़क पर ट्रक चालक को थप्पड़ और बेल्टों से पीटा गया। इस मामले का वीडियो सामने आया है जिसके बाद मामले में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को एक्शन लिए जाने का निर्देश भी जारी किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।