चौसा: कुल्हड़िया में मशरूम क्रांति: कम जगह, कम लागत, बिना खेत ज्यादा कमाई का नया मॉडल
Chausa, Buxar | Jul 4, 2026 बदलते दौर में खेती अब सिर्फ धान-गेहूं तक सीमित नहीं रही। इसी बदलाव की मिसाल बक्सर जिले के सदर प्रखंड के कुल्हड़िया गांव में शनिवार को 3:00 बजे अपराह्न में दिखी, जहां एफपीओ द्वारा मशरूम उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पूसा, समस्तीपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दयाराम ने सैकड़ों किसानों को मशरूम की आधुनिक खेती व प्रसंस्करण तकनीक सिखाई।