सांगानेर: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जयपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट, बाजारों और होटलों में बढ़ाई निगरानी, डीसीपी ने बीती रात की पैदल गश्त
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर जयपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों,भीड़भाड़ वाले इलाकों और होटलों में निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियो पर नजर रखने के साथ ही होटलो और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी मे जयपुर उत्तर डीसीपी करण शर्मा ने बीती रात पैदल गस्त की।