न्यूजीलैंड से देहरादून पहुंचीं संगीता भंडारी, WAPL 2026 में महिलाओं के जज्बे और पहल की जमकर की तारीफ
देवभूमि उत्तराखंड में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की एक अनूठी पहल WAPL 2026 चर्चा में है। इस आयोजन को देखने के लिए न्यूजीलैंड से देहरादून पहुंचीं संगीता भंडारी ने महिलाओं की इस पहल पर खुशी जताई और इसकी सराहना की।
महिलाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और नई पहचान बनाने का अवसर देना ही ऐसे आयोजनों की असली ताकत है। WAPL 2026 जैसी पहल महिला सशक्तिकरण और खेल भावना को नई उड़ान देने का संदेश दे रही है।
महिलाओं का हुनर, हौसलों की उड़ान और देवभूमि का गौरव!
देहरादून, उत्तराखंड
वीडियो साभार: संवाद 365
#WAPL2026 #SangeetaBhandari #WomenInSports #WomenEmpowerment #Dehradun #Uttarakhand #RaibarPahad